"जान लो ये जिन्दगी है ,
जी भर के जीने के लिए,
होसला बरकरार रखना ,
आपदा से लड़ने के लिए ,
आयेंगे लोग भड़कायेंगे ,
बहुत हुआ तो लड़वायेंगे ,
पर ये ध्यान रखना तुम ,
जीवन में ऐसे क्षण,
नित प्रतिदिन आयेंगे,
लड़वाने वाले लड़वाकर,
निकल जायेंगे हंसते हुऐ,
लड़ने वाले बैठे रह जायेंगे ,
यूं ही पश्चातापी आंसू लिये "
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment